जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता के दिए निर्देश
बुलंदशहर,: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सोमवार को तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक आंतरिक निरीक्षण किया।
बुलंदशहर,: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सोमवार को तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक आंतरिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में चल रहे प्रथम स्तरीय परीक्षण (एफएलसी) के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के मॉक पोल कार्य का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार शत-प्रतिशत निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ एफएलसी की प्रक्रिया पूरी की जाए।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक/एफएलसी सुपरवाइजर भरत राम यादव, ईसीआईएल के इंजीनियर, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


UN News