मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की कथित तौर पर पति ने चाकू गोद कर हत्या की
मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरऔर ब्यूटिशियन की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकीजानकारी दी।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरऔर ब्यूटिशियन की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी।
मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरऔर ब्यूटिशियन की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकीजानकारी दी।पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने क प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है, मृतका की पहचान निशाचौहान (40) के रूप में हुई है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और ब्यूटिशियन का काम करतीथी।सरधना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को हर्रा कस्बेमें एक महिला की हत्या की सूचना मिली।
सूचना पर पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथाफोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निशा औरउसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान प्रदीप ने कथित तौर परपत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपति का एक बच्चा भी मामूली रूप सेचोटिल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि पत्नी पर हमला करने के बाद प्रदीप ने भी खुद पर चाकू सेवार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांचकी जा रही है।


UN News