राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में किया गया
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर MY Bharat, गौतमबुद्धनगर कार्यालय द्वारा पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गौतमबुद्धनगर
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर MY Bharat, गौतमबुद्धनगर कार्यालय द्वारा पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोककला, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकगायक मन्नू तंवर, जयवीर भाटी एवं खुशी मौर्य ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। MY Bharat के उप निदेशक द्वारा सभी कलाकारों को उनकी कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कलाकार ब्रह्मपाल नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। विशेष आकर्षण के रूप में जयवीर भाटी एवं ब्रह्मपाल नागर ने नशा मुक्त युवा विषय पर समर्पित गीत प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सामाजिक कुरीतियों से बचने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के मार्ग से विचलित न होने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति योगदान को स्मरण करना तथा युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, नशामुक्ति और सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


UN News