दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों के पास से 1.38 करोड़ रुपये मूल्य का चार किलोग्राम गांजा जब्त

नई दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बैंकॉक से पहुंचे दो भारतीय यात्रियों के सामान से करीब चार किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कियागया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों के पास से 1.38 करोड़ रुपये मूल्य का चार किलोग्राम गांजा जब्त

नई दिल्ली,  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बैंकॉक से पहुंचे दो भारतीय यात्रियों के सामान से करीब चार किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कियागया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपये है।एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, दोनों यात्री साथ यात्रा कर रहे थे और 29 सितंबर को टर्मिनल-3पहुंचे थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर उन्हें जांच के लिए रोका।बयान में कहा गया कि दोनों को उनके ट्रॉली बैग; की जांच के लिए ग्रीन चैनल की ओर भेजा गया।

 बैग से संदिग्ध गांजा से भरी पलास्टिक की चार थैलियां बरामद हुईं।इसमें कहा गया है कि बरामद पदार्थ का वजन 3,964 ग्राम है और इसकी कीमत लगभग 1.38 करोड़रुपये है।बयान के मुताबिक, दोनों यात्रियों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम कीधारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि बरामद मादक पदार्थ को इसी अधिनियम की धारा 43(ए) के तहत जब्त किया गया।