लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को साइबर ठगी करने वाले एकअंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिगवांपुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम स्वरूप, अमित कुमार, सुभाष उर्फ सतीश उर्फ छोटू,पुत्तीलाल और राजू रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से 11 एंड्रॉयड फोन,तीन की-पैड मोबाइल, 8,358 रुपए नकद, बैंक कार्ड, आधार, पैन कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए स्विफ्ट डिजायर कार औरस्प्लेंडर बाइक भी जब्त किया है। यह आरोपी मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी करयूपीआई के जरिए ठगी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने महिगवां और बीकेटी में करीब 8.19 लाखरुपए की ठगी कबूली है।मामले को लेकर किरण यादव, एडीसीपी, क्राइम, लखनऊ ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ पुलिसक्राइम ब्रांच द्वारा मोबाइल चोरी, लूट और बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीयगिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

मामले की जांच में यह सामने आया है कि यह गिरोह मोबाइल चोरी और लूट की घटना को अंजाम देनेके बाद, फोन के सिम को निकालकर अपने डिवाइस में लगाकर बैंक खातों से पैसों की ठगी करते थे।पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिवत कार्रवाई करने में जुटी है।बता दें कि साइबर फ्रॉड के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला गुरुवार को मुंबई सेसामने आया, जहां मुंबई साइबर पुलिस ने फर्जी एप्लीकेशन पैकेज फाइल के जरिए मोबाइल हैक करके
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया।

इस मामले में पुलिसने झारखंड और दिल्ली से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।