सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी
नोएडा, बदमाशों ने सेक्टर-12 में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैग समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।
नोएडा,बदमाशों ने सेक्टर-12 में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैग समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय पीड़ित कार खड़ी कर पास में किसी काम सेगए थे। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों कीपहचान और तलाश में जुटी है। सेक्टर-47 निवासी कारोबारी प्रदीप तायल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अपनी कार सेक्टर-12 में खड़ी की थी। उन्होंने अपनी कार को ठीक से लॉक किया था। फिर पास में जरूरी काम निपटाने के लिए चले गए। आधे घंटे बाद लौट कर आए तो कार का शीशा टूटा था।कार की सीट पर रखा बैग गायब था। उन्होंने बैग को आसपास तलाश किया, लेकिन बैग नहींमिला।
पीड़ित के मुताबिक बैग में दो क्रेडिट कार्ड, दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, क्लब का कार्ड,नोटबुक आदि कीमती सामान था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है किपीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


UN News