सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे
सावन माह के पहले दिन गुरुवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
कानपुर, सावन माह के पहले दिन गुरुवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के से ही परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर, जाजमऊ केसिद्धनाथ महादेव मंदिर, नवाबगंज के जागेश्वर महादेव मंदिर, शिवराजपुर के खेरेश्वर महादेव मंदिर,बिठूर के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर और शिवाला स्थित प्रयाग नारायण शिवालय में श्रद्धालुओं की लंबी
कतारें लग गईं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान शिवका जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
परमट स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। मंगला आरती के बाद शुरूहुआ जलाभिषेक और दर्शन का सिलसिला जारी है। वहीं सिद्धनाथ, जागेश्वर, खेरेश्वर, वनखंडेश्वर औरप्रयाग नारायण शिवालय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिरों मेंरुद्राभिषेक, शिव चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।मंदिरों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की
सुविधा के लिए मंदिर समितियों की ओर से स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर्स) की तैनाती की गई, जो कतारव्यवस्था और श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंदिरपरिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की गई।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस, एलआईयू, महिला पुलिस तथा यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। हाल के दिनों मेंहुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए गंगा घाटों केआसपास जल पुलिस और गोताखोर भी मुस्तैद रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।सिद्धनाथ महादेव मंदिर के पुजारी मन्नी लाल ने बताया कि सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है और मंदिरपरिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। मंदिरों के बाहर फूल-माला, बेलपत्र,प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर रौनक रही। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में
श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन के लिए पहुंचे।
मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव का श्रद्धापूर्वकजलाभिषेक और दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते शहर के प्रमुखशिवालयों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।


UN News