सोनम वांगचुक को हटाने की कार्रवाई पर केवाईएस का विरोध
क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने की पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।
क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने की पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की
नई दिल्ली, क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने की पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। संगठन ने इसे शांतिपूर्णविरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन बताया है।केवाईएस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जानेकी जानकारी दी गई है, लेकिन प्रदर्शनकारियों को उनके ठिकाने की स्पष्ट जानकारी नहीं दीगई। संगठन का आरोप है कि आंदोलनकारियों से संवाद करने के बजाय प्रशासन ने आंदोलन को
दबाने का प्रयास किया है।
बयान में कहा गया कि यह आंदोलन केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी अपनी आवाज बुलंद करेगा। संगठन ने सरकार से जवाबदेही तय करनेकी मांग करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।केवाईएस ने देश के नागरिकों से इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की अपीलकी है।
वहीं, इस संबंध में पुलिस या सरकार की ओर से संगठन के आरोपों पर तत्काल कोईप्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


UN News