ग्रेटर नोएडा की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एसी फटने से फ्लैट में आग, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में 18वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में एसी का कंप्रेसरफटने से भीषण आग लग गई।

ग्रेटर नोएडा की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एसी फटने से फ्लैट में आग, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा,  गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में 18वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में एसी का कंप्रेसरफटने से भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद महिला ने सूझबूझ का परिचयदेते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग दंपती भी समय रहतेबाहर आ गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार टावर-12 के फ्लैट नंबर-1802 में मानवेंद्र प्रताप अपने परिवार के साथरहते हैं। मानवेंद्र और उनकी पत्नी निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। शुक्रवार को उनके बुजुर्ग माता-पिता गांव से मिलने आए थे। घटना के समय मानवेंद्र ड्यूटी पर थे, जबकि घर में उनकी पत्नी,बच्चा और बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे।

परिजनों के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे बेडरूम में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बादउसका कंप्रेसर फट गया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरा बेडरूम धुएंऔर आग की लपटों से भर गया। इस दौरान घर में मौजूद महिला ने बच्चे को लेकर तुरंतफ्लैट से बाहर निकलकर उसकी जान बचाई, जबकि बुजुर्ग दंपती भी सुरक्षित बाहर आ गए।घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ हितेंद्र और किशन तथा निवासी एस.पी.यादव मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घने धुएं के कारण उन्हें बेडरूमतक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। इस दौरान अन्य निवासियों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोसाइटी के दूसरे टावर की बालकनी से फायर हाइड्रेंट के पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आगकाफी हद तक नियंत्रित कर ली गई थी। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरीतरह काबू पा लिया गया।हालांकि इस घटना में फ्लैट का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने आग सेलाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना के बाद सोसाइटी में कुछ समय तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।