होटल की खिड़की से बात करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

ग्रेटर नोएडा, थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे 26 वर्षीय युवक की खिड़की से बाहर देखते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

होटल की खिड़की से बात करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

ग्रेटर नोएडा, थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे 26 वर्षीय युवक की खिड़की से बाहर देखते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाकमौत हो गई। बिजली का करंट इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा
उस समय हुआ जब वह कमरे की खिड़की के पास खड़ा होकर अपने मोबाइल फोन पर बातचीतकर रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना 9 सितंबर 2026 को घटी। करन एन्क्लेव केरहने वाले 26 साल के गौरव पुत्र साधुराम ने बादलपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में कमरा बुककराया था। बताया जा रहा है कि गौरव अपने कमरे की खिड़की के पास खड़े होकर मोबाइल परबात कर रहा था। बातचीत के दौरान ही जब उसने खिड़की से बाहर की तरफ देखा, उसी समयपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन सेउसका संपर्क हो गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दृश्य
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही युवक को बेहद तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के दौरान गौरव के पैरों से चिंगारी निकलने का दृश्य होटल में लगेसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में खिड़की के पास करंट लगने और चिंगारियांनिकलने का यह पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, इस हादसे के बाद से मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। मामले मेंआगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।