‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
मुंबई, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। लंबे इंतजार और करीब सात महीने की देरी के बाद सिनेमाघरों मेंपहुंची इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
मुंबई, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस परलगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। लंबे इंतजार और करीब सात महीने की देरी के बाद सिनेमाघरों मेंपहुंची इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन कोपीछे छोड़ दिया है।सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की शानदारओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 21.15 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म नेफिर रफ्तार पकड़ी और 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन रात 9 बजे तक फिल्म नेलगभग 29.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 122.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे‘जन नायकन’ ने केवल चार दिनों की कमाई से कई हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़
दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने द ओडिसी, कॉकटेल 2, अल्फा, मैं वापस आऊंगा, है जवानी तोइश्क होना है, चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो 2, राजा शिवाजी, ओ रोमियो और मर्दानी 3 जैसीफिल्मों के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड पार कर लिया है।
2026 की दूसरी सबसे बड़ी तमिल फिल्म बनी
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ ‘जन नायकन’ अब 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाईकरने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इस सूची में फिलहाल पहले स्थान पर सूर्या की ‘करुप्पु’ है, जिसनेलगभग 198 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी रिकॉर्ड कोतोड़ने की होगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो आनेवाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार किया जा सकता है।
फिल्म की कहानी
फिल्म में थलापति विजय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनकेसाथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्म का दमदार एक्शन दर्शकोंको खूब पसंद आ रहा है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ और वीकेंड कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा हैकि ‘जन नायकन’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।


UN News