ग्रीन बेल्ट बचाने के लिए यीडा का अभियान, करोड़ों की भूमि कब्जामुक्त

यमुना सिटी। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को ग्राम चपरगढ़ में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया।

ग्रीन बेल्ट बचाने के लिए यीडा का अभियान, करोड़ों की भूमि कब्जामुक्त

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख 

यमुना सिटी। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को ग्राम चपरगढ़ में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 60 मीटर ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर करीब 50 हजार वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 250 करोड़ रुपये बताया गया है।

यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। प्राधिकरण के अनुसार, संबंधित भूमि पहले से अर्जित एवं प्राधिकरण के कब्जे में थी, लेकिन कुछ लोगों ने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। अभियान के दौरान अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि को दोबारा प्राधिकरण के कब्जे में ले लिया गया।

प्रवर्तन अभियान में उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी शिव अवतार सिंह, प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग, भूलेख विभाग एवं प्रवर्तन दल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिसके चलते पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

प्राधिकरण का कहना है कि अधिसूचित क्षेत्र में नियोजित विकास को बाधित करने वाले अवैध कब्जे, अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार का अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।