तेज हवा संग दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद तक झमाझम बरसे बदरा, दिन में ही छाया अंधेरा

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। पिछले गई दिनों से लोगों को उमर भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

तेज हवा संग दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद तक झमाझम बरसे बदरा, दिन में ही छाया अंधेरा

दिल्ली एनसीआर में  कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। पिछले गई दिनों से लोगों को उमर भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहाथा। मंगलवार को दोपहर में बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया। नोएडा, गाजियाबादसमेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया।आसमान में काले बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया। दिल्ली में मौसम विभाग ने मंगलवारके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।मौसम विभाग ने दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कईहिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

इस पूर्वानुमान के अनुसार,दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम,छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जैसे इलाकों में भी बारिश कीउम्मीद थी।नोएडा में बारिश ने दी गर्मी से राहत, तीन डिग्री लुढ़का तापमानमंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से नोएडा में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
सुबह जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बादतापमान गिरकर करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम में अचानक आए बदलाव सेवातावरण सुहावना हो गया और कई इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली।
नोएडा के सेक्टर-50, 16, 15, 18, 62, 74 और 75 समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।

कुछस्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। हालांकि बारिश केकारण गर्म हवाओं और उमस से काफी राहत मिली। कई लोग घरों और कार्यालयों से निकलकरमौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों कीआवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमानसामान्य से नीचे बना रह सकता है।दिल्ली में सोमवार को ऐसा रहा मौसममौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतमतापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 98 और न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसदीदर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-27 और अधिकतमतापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 12 जुलाईके बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने कीसंभावना है।

 7 जुलाई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकते हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।