दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर आज लगातार दूसरे दिन भी मौसम सुहावना
दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर आज लगातार दूसरे दिन भी मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां के कुछ इलाकों में रविवार को भी वर्षा हुई, जिससे अधिकतमतापमान में कमी दर्ज की गई।
दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर आज लगातार दूसरे दिन भी मौसम सुहावना बना हुआ है
दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर आज लगातार दूसरे दिन भीमौसम सुहावना बना हुआ है। यहां के कुछ इलाकों में रविवार को भी वर्षा हुई, जिससे अधिकतमतापमान में कमी दर्ज की गई।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुसार, राजधानी में सोमवार को सुबह या दोपहर केदौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दिन यहां का अधिकतमऔर न्यूनतम तापमान क्रमशः 31-33 डिग्री सेल्सियस और 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने कीसंभावना है। सात और आठ जुलाई को भी यही स्थिति रहेगी और अधिकतम तापमान भी सामान्य रहनेका अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान राजधानी में आज कई जगहों पर झमाझम वर्षा हुई, जिससे तापमानसामान्य रहा और यहां के निवासियों ने सुहावने मौसम का आनंद उठाया।उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के ऊपर कम दबावका क्षेत्र बना है। छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में 6 जुलाई, कोंकण और गोवा तथा गुजरात क्षेत्र में 6-7जुलाई के दौरान कहीं पर झमाझम बारिश और कुछ जगहों पर घनघोर वर्षा होने के आसार हैं।
वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, गुजरात,हरियाणा, पंजाब के शेष हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए पस्थितियां अनुकूलहैं।


UN News