आर्चरी एकेडमी से मिलेगी खेल क्रांति को नई पहचान: शालिनी सिंह
नोएडा। नोएडा स्टेडियम स्थित श्री अजीत कुमार सिंह आर्चरी एकेडमी में रविवार को नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण और उपलब्धियों की जानकारी ली।
नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण और उपलब्धियों की जानकारी ली
नोएडा। नोएडा स्टेडियम स्थित श्री अजीत कुमार सिंह आर्चरी एकेडमी में रविवार को नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नोएडा में खेल क्रांति की मजबूत शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में यह शहर खेल प्रतिभाओं की नई पहचान बनेगा।
एकेडमी के संचालक अविनाश सिंह, मुख्य कोच बलम खानी एवं दानिश चौहान की मौजूदगी में शालिनी सिंह ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे सबसे कम उम्र के 5 वर्षीय विराज और 63 वर्षीय कर्नल विजय चौधरी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का समर्पण यह साबित करता है कि खेल में उम्र नहीं, बल्कि जज़्बा और मेहनत मायने रखती है।
शालिनी सिंह ने कहा कि आर्चरी जैसी विधाओं को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। नोएडा में जिस तरह हर आयु वर्ग के खिलाड़ी खेलों से जुड़ रहे हैं, वह शहर के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि "खेल क्रांति मुहिम" का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करना भी है।उन्होंने एकेडमी के प्रशिक्षकों और प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं, जो पूरे नोएडा के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर सौरव प्रसाद, माहिका माथुर, नैंसी, भूमि यादव, उत्कर्ष मिश्रा, श्रीहन, आवन, सोहम कटारिया, शुभम, हर्ष, आर्याना और गुलशन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


UN News