दिल्ली-बिहार बस सेवा में यूपी बनेगा सबसे बड़ा ट्रांजिट कॉरिडोर
दिल्ली और बिहार के बीच प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस सेवा में उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में उभर रहा है।
दिल्ली और बिहार के बीच प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस सेवा में उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में उभर रहा है। दिल्ली परिवहन विभागके पारस्परिक परिवहन समझौते के मसौदे में बिहार के 18 शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए रूट प्रस्तावित किए गए हैं। खास बात यह है कि सभी रूट उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों सेहोकर गुजरेंगे। इससे नोएडा समेत पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहर इस बस नेटवर्क से सीधे जुड़ेंगे।
प्रस्तावित नेटवर्क में नोएडा के अलावा आगरा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर,मथुरा, अलीगढ़ और आजमगढ़ जैसे शहर प्रमुख पड़ाव होंगे। कई लंबे रूटों में दिल्ली से बिहारकी सीमा तक पहुंचने से पहले बसों को उत्तर प्रदेश में 800 से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी होगी। दिल्ली-पूर्णिया रूट में यूपी का हिस्सा 935 किलोमीटर, अररिया में 933 किलोमीटर और किशनगंज में 833 किलोमीटर प्रस्तावित है। पटना के अलग-अलग रूटों में भी यूपी का हिस्सा 831 से 935 किलोमीटर तक रहेगा।
यूपी में संचालन के लिए अलग समझौता जरूरी
प्रस्तावित दिल्ली-बिहार समझौते से इन बसों का उत्तर प्रदेश में संचालन स्वत: शुरू नहीं होगा।चूंकि रूट दिल्ली और बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगे, इसलिए यूपी में बससंचालन के लिए अलग पारस्परिक समझौता जरूरी होगा। समझौते के बाद परमिट की काउंटरसिग्नेचर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परमिट जारी होने के 15 दिन के भीतर संबंधित राज्य मेंइसके लिए आवेदन करना होगा। परिवहन विभाग ने स्टेज कैरिज बसों के संचालन से जुड़े ड्राफ्टको सार्वजनिक कर 5 सितंबर तक आम जनता और संबंधित पक्षों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगीहैं। संबंधित राज्यों के राजपत्र में समझौता प्रकाशित होने के बाद यह प्रभावी होगा।
पटना के लिए चार रास्ते, सभी यूपी से होकरड्राफ्ट में पटना के लिए चार विकल्प रखे गए हैं।
पहले रूट में नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ,बक्सर और आरा शामिल हैं। दूसरे में नोएडा, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, प्रयागराज,वाराणसी, मोहनिया और आरा को जोड़ा गया है। तीसरे रूट में नोएडा, अलीगढ़, लखनऊ,आजमगढ़, सिवान और छपरा हैं। चौथा रूट नोएडा, मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज,मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए पटना पहुंचेगा।यूपी के शहरों के बीच अंतरराज्यीय यात्री संपर्क का भी बड़ा नेटवर्क तैयार होगाबिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित रूट यूपी के शहरों का व्यापक नेटवर्क तैयार करतेहैं। अररिया और पूर्णिया के लिए आगरा-लखनऊ-गोरखपुर-गोपालगंज-मुजफ्फरपुर-दरभंगा कॉरिडोर
प्रस्तावित है। भागलपुर के लिए आगरा, कानपुर और वाराणसी का मार्ग रखा गया है। किशनगंजके रूट में आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, दरभंगा और पूर्णिया शामिल हैं।-मुजफ्फरपुर के लिए दो विकल्प हैं।
एक रूट नोएडा, मथुरा, लखनऊ और गोरखपुर से होकरजाएगा, जबकि दूसरे में नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आरा को जोड़ा गयाहै। इस तरह प्रस्तावित बस सेवा बिहार को दिल्ली से जोड़ने के साथ यूपी के शहरों के बीचअंतरराज्यीय यात्री संपर्क का भी बड़ा नेटवर्क तैयार कर सकती है।


UN News