पराली जलाने पर रोक के लिए 34 जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात
नई दिल्ली, धान की कटाई के मौसम में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पंजाब और हरियाणा में जमीनी निगरानी बढ़ा दी है।
नई दिल्ली, धान की कटाई के मौसम में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पंजाब और हरियाणा में
जमीनी निगरानी बढ़ा दी है। इसके तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दोनों राज्योंके 34 जिलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए हैं। यह व्यवस्था एक अक्टूबर से 30 नवंबर तकलागू रहेगी।पंजाब के 18 और हरियाणा के 16 जिलों में टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें अपने-अपने जिलोंमें पराली जलाने की स्थिति का मौके पर आकलन करेंगी और संबंधित अधिकारियों के साथसमन्वय कर रोकथाम के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।
टीमें किसानों, पराली प्रोटेक्शन फोर्स, जिला प्रशासन, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगी।फ्लाइंग स्क्वॉड को जमीनी स्थिति और पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाएगए कदमों की दैनिक रिपोर्ट सीएक्यूएम सेल को देनी होगी। आयोग ने बताया कि फसल कटाईके पूरे मौसम में लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के लिए टीमों की तैनाती अलग-अलगचरणों में की गई है।
आयोग ने राज्यों और जिला प्रशासन से पराली जलाने की घटनाओं कोरोकने के लिए समन्वित प्रयास करने और किसानों का सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है।


UN News