पहली बारिश में सरकार के दावों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजधानी में हुई बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार की मानसून तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।

पहली बारिश में सरकार के दावों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजधानी में हुई बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार की मानसून तैयारियों पर सवाल उठाए

राजधानी में हुई बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार की मानसून तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जलभराव रोकने और नालों की सफाई के सरकारीदावे पहली ही बारिश में विफल साबित हुए।देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने जलभराव संभावित 445 स्थानों की पहचान कर विशेषतैयारियों का दावा किया था, लेकिन भारी वर्षा के बाद अनेक प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों मेंपानी भर गया।

उनके अनुसार जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई, कईक्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहा और बच्चों को भी जलमग्न रास्तों से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ा।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टीसरकार, दोनों के कार्यकाल में आधारभूत ढांचे की उपेक्षा हुई, जिसके कारण पुरानी और जामजलनिकासी व्यवस्था वर्षा का दबाव नहीं झेल सकी। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई और गादनिकासी के दावों के बावजूद राजधानी में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावी नहीं दिखी।कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि नालों से निकाली गई गाद का समुचित निस्तारणनहीं किया गया,

जिससे वर्षा के दौरान वह दोबारा नालियों में चली गई और जलभराव कीसमस्या और बढ़ गई। उन्होंने सरकार से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांगकी।