भारी बारिश से IGI एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं ठप, 14 उड़ानें डायवर्ट; सैकड़ों यात्री परेशान

सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

भारी बारिश से IGI एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं ठप, 14 उड़ानें डायवर्ट; सैकड़ों यात्री परेशान

नई दिल्ली, सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट और विभिन्न एयरलाइंस की ओर से सुबह से ही यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की जानेलगी थी, ताकि लोग घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जांच सकें और उन्हें एयरपोर्ट पर
परेशानी न उठानी पड़े।इसके बावजूद, बारिश का सीधा असर उड़ानों के आगमन और प्रस्थान दोनों पर पड़ा।

 दिल्ली आ रही 14 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, जिनमें दुबई, शारजाह, गोवा, रांची, इंफाल, चेन्नई, इंदौर, मुंबई, लेह,सिलिगुड़ी, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और डिब्रूगढ़ से आने वाली उड़ानें शामिल थीं, को अन्य एयरपोर्ट्स परडाइवर्ट करना पड़ा।सुबह 11 से 12:30 बजे के बीच स्थिति सबसे गंभीरसुबह 11 से 12:30 बजे के बीच स्थिति सबसे गंभीर रही, जब एटीसी और डाइवर्जन एयरपोर्ट्स पर
दबाव रोकने के लिए उड़ानों को उनके मूल एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान आने वाली करीब50 प्रतिशत उड़ानें लेट हुईं।
दूसरी तरफ, प्रस्थान सेवाओं पर इसका और भी ज्यादा असर देखने को मिला। दिन में 11 से शाम 4बजे के बीच दिल्ली से उड़ान भरने वाली लगभग हर उड़ान विलंबित रही और विमान बे-एरिया में ही खड़े रहे।

रनवे पर विमानों की लंबी कतार के कारण स्थिति सामान्य होने में कई घंटे लगेमौसम सुधरने के बाद जब प्रस्थान शुरू हुआ, तो रनवे पर विमानों की लंबी कतार के कारण स्थितिसामान्य होने में कई घंटे लग गए। शाम छह बजे तक प्रस्थान की लगभग 85 प्रतिशत उड़ानें प्रभावितरहीं, जिनमें औसतन 40 मिनट की देरी दर्ज की गई।