पीसीएस मुख्य परीक्षा-2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयोजित हुआ मॉक साक्षात्कार
माननीय मंत्री श्री असीम अरूण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, निजामपुर हापुड़ के पीसीएस मुख्य परीक्षा-2026 उत्तीर्ण 08 अभ्यर्थियों के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय, सेक्टर-37 नोएडा स्थित अभ्युदय केंद्र पर मॉक साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
गौतमबुद्धनगर
माननीय मंत्री श्री असीम अरूण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, निजामपुर हापुड़ के पीसीएस मुख्य परीक्षा-2026 उत्तीर्ण 08 अभ्यर्थियों के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय, सेक्टर-37 नोएडा स्थित अभ्युदय केंद्र पर मॉक साक्षात्कार का आयोजन किया गया।मॉक साक्षात्कार बोर्ड की अध्यक्षता उप निदेशक, समाज कल्याण, मेरठ मंडल, मेरठ सुनीता यादव ने की। बोर्ड में उप निदेशक मो0 मुस्ताक (आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर हापुड़), उप जिलाधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारीगौतमबुद्धनगर सतीश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आशीष सिंह तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्धनगर ज्योति रानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया, पूछे जाने वाले प्रश्नों तथा प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, मॉक साक्षात्कार के उपरांत प्रत्येक अभ्यर्थी को उनके प्रदर्शन के संबंध में फीडबैक भी दिया गया।
मॉक साक्षात्कार के सफल आयोजन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय अभ्युदय केंद्र के संरक्षक गणेश जाटव का भी सहयोग रहा।


UN News