दिल्ली हाट रात में रहेगा और भी जगमग

दिल्ली हाट पीतमपुरा में शाम ढलने के बाद बाजार अब और रोशन और व्यवस्थित नजर आएगा। यहां बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है

दिल्ली हाट रात में रहेगा और भी जगमग

दिल्ली हाट पीतमपुरा में शाम ढलने के बाद बाजार अब और रोशन और व्यवस्थित नजर आएगा। यहां बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी हैताकि दुकानदारों और घूमने आने वाले लोगों को बिजली गुल होने से होने वाली परेशानी न झेलनी पड़े। परिसर की लाइटिंग से लेकर दुकानों की बिजली, पानी की मोटर और फायर सिस्टम तक की नियमित निगरानी होगी। बिजली की व्यवस्था बेहतर होने से देर शाम तकखरीदारी और खानपान का आनंद लेने वालों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा।हस्तशिल्प, देशभर के पारंपरिक उत्पाद और खानपान के लिए मशहूर दिल्ली हाट पीतमपुरा मेंशाम के समय भीड़ बढ़ जाती है।

हरियाली तीज, करवा चौथ और गणेश उत्सव जैसे आयोजनोंके दौरान यहां लोगों की आवाजाही और बढ़ती है। ऐसे में बिजली व्यवस्था में खराबी सेदुकानदारों के काम के साथ आगंतुकों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। ऐसे में परिसर केअंदर और बाहर की लाइटिंग लगातार दुरुस्त रखने के लिए सरकार खास व्यवस्था करने जा रहीहै।डीजी सेट का हर सप्ताह ऑटो स्टार्ट टेस्ट होगा
बिजली व्यवस्था में खराबी से दुकानों की रोशनी और जरूरी उपकरण प्रभावित होते हैं। इसेदेखते हुए एलटी पैनल, कैपेसिटर पैनल और एएमएफ पैनल की नियमित देखरेख की जाएगी।बिजली कटने की स्थिति में बैकअप तुरंत उपलब्ध हो, इसके लिए डीजी सेट का हर सप्ताहऑटो स्टार्ट टेस्ट किया जाएगा। इससे दुकानदारों को कारोबार के दौरान बिजली संबंधी व्यवधानसे राहत मिलने की उम्मीद है।

पंपिंग सिस्टम की रोजाना होगी जांच
बिजली के साथ पानी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को भी निगरानी में रखा जाएगा। फायर पंप और पानी की आपूर्ति से जुड़े पंपिंग सिस्टम की रोजाना जांच होगी। बिजली के कमरे औरलिफ्ट मशीन रूम को मजबूत किया जाएगा। वहीं, छतों और नालियों की भी मरम्मत कराईजाएगी, ताकि परिसर में जल निकासी और रखरखाव की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।सालभर के रखरखाव के लिए शुरू हुई प्रक्रियाव्यवस्था को लगातार दुरुस्त रखने के लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने एकसाल के रखरखाव का काम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की है।

 इसके लिए 10.49 लाख रुपयेजारी किए गए हैं। रखरखाव में तैनात कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर ठेकेदार पर प्रतिदिन 1,000से 2,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।