बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस सतर्क, अनूपशहर और जहांगीराबाद में ड्रोन से की निगरानी
बुलंदशहर: आगामी बारावफात जुलूस के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
बुलंदशहर: आगामी बारावफात जुलूस के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत कुमार सोनकर ने पुलिस बल के साथ कस्बा अनूपशहर और जहांगीराबाद में जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से जुलूस मार्ग, आसपास के क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों की हवाई निगरानी की गई।
ड्रोन से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जुलूस के दौरान सतर्क रहने, निर्धारित मार्ग पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बुलंदशहर पुलिस ने आमजन से अपील की है
कि बारावफात के अवसर पर आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें, निर्धारित मार्ग और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


UN News