बिहार: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के साइन हनुमान चौक पर बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक कैलाश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग औरपरिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिहार: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर,  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के साइन हनुमान चौक पर बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक कैलाश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग औरपरिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।कांटी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कैलाश कुमार को मुजफ्फरपुररेफर कर दिया गया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत की माहौल है। लोगों ने वारदात कीसूचना कांटी पुलिस की दी। कैलाश कुमार रात को खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था,तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।गोलीबारी घायल कैलाश कुमार टेंट हाउस में काम करता था, एवं उनके चाचा रमेश पटेल टेंट हाउस केकार्य से जुड़े हुए हैं।

 गांव में चर्चा यह है कि टेंट हाउस व्यापार के प्रतिस्पर्धा में यह घटना को अंजामदिया गया है। कांटी थाना पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले आरोपियों कोपकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी हैसे पहले जहानाबाद जिले में रेत खनन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी का मामला सामनेआया था। दो गुटों में शुरू हुई झड़प अचानक गोलीबारी में बदल गई थी। इस वारदात में कम से कमछह लोग घायल हो गए थे।हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस ने बताया थाकि यह फायरिंग घोसी पुलिस स्टेशन के इलाके में चैती-पीपर और गिंजी गांवों के बीच हुई थी।घटना की पुष्टि करते हुए जहानाबाद एसडीपीओ-2 कृति कमल ने बताया था कि पुलिस ने जांच शुरू करदी है। अधिकारी ने कहा, “रेत निकालने को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें छह लोग घायलहो गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उचितकानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।” सूचना मिलने के तुरंत बाद घोसी थाने की पुलिसमौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।