मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया

मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनके सुख, समृद्धि एवं विकास के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार उनके साथ है।

मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया

मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनके सुख, समृद्धि एवं विकास के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार उनके साथ है।

मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मा0 विधायक खजनी श्री राम चौहान सहित मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने धनघटा तहसील अंतर्गत प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं विधानसभा क्षेत्र खजनी की जनता एवं क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु रूपए 475 करोड़ से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर अभूतपूर्व सौगात दिया गया है। इससे क्षेत्र की जनता में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।


 मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चेक, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत बखिरा पीतल उद्योग से निर्मित श्री राम दरबार की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।

इस अवसर पर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित आम जनमानस एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।