मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: सहसपुर शिविर में फरियाद सुनी, कुछ ही घंटों में मिली सिलाई मशीन, स्वरोजगार की राह हुई आसान

उत्तराखंड सरकार की 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' पहल के तहत सहसपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: सहसपुर शिविर में फरियाद सुनी, कुछ ही घंटों में मिली सिलाई मशीन, स्वरोजगार की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं 

उत्तराखंड सरकार की 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' पहल के तहत सहसपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

इसी दौरान सहसपुर निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वे जूट बैग बनाकर अपने परिवार की आजीविका चलाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास काम करने का हुनर और इच्छाशक्ति तो है, लेकिन सिलाई मशीन न होने के कारण वे अपना स्वरोजगार शुरू नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और शीघ्र सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।


मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से संबंधित विभागों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसी दिन शाम को श्रीमती बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इतनी तेजी से हुई कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोगों ने भी सरकार की कार्यशैली की सराहना की।सिलाई मशीन मिलने के बाद श्रीमती बबली गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे जूट बैग बनाकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

यह पहल राज्य सरकार की उस सोच को भी दर्शाती है, जिसमें स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और जरूरतमंदों को बिना अनावश्यक देरी के सहायता उपलब्ध कराई जाए। सहसपुर शिविर में हुई यह त्वरित कार्रवाई सरकार की जनकल्याणकारी एवं उत्तरदायी कार्यशैली का एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आई है।