मोबाइल अपडेट का संदेश भेज उड़ाए 3.88 लाख रुपये
ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट के व्यक्ति के बैंक खाते से मोबाइल अपडेट के बाद साइबर ठगों ने 3.88 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली।
मोबाइल अपडेट का संदेश भेज उड़ाए 3.88 लाख रुपये
ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट के व्यक्ति के बैंक खाते से मोबाइल अपडेट के बाद साइबरठगों ने 3.88 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित के अमेजन अकाउंट में सेंधलगाकर गिफ्ट कार्ड खरीदे और ई-मेल आईडी पर भेज दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार कोप्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।पीड़ित सचिन कुमार ने बताया कि 13 जून की दोपहर उनके
मोबाइल फोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट केनोटिफिकेशन आने लगे, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल अपडेट किया। रात 10 बजे उन्हें पता चला किउनके बैंक खाते से 3,88,505 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराधहेल्पलाइन 1930 पर तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं।साइबर ठगों की ओर से उनके अमेजन अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए गिफ्ट कार्ड खरीदने की भीजानकारी उन्हें मिली।
उन्होंने बताया कि बैंक से प्राप्त संदेशों के आधार पर उन्हें जानकारी मिली किधनराशि जितेश कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में गई भेजी गई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह काकहना कि मामले की जांच की जा रही है।


UN News