राजघाट से हेरिटेज पार्क तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग होंगे शामिल
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार, 10 अगस्त को गांधी दर्शन, राजघाट से चारती लाल गोयल हेरिटेज पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार, 10 अगस्त को गांधी दर्शन, राजघाट से चारती लाल गोयल हेरिटेज पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पूर्वकेंद्रीय मंत्री एवं गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ स्कूली विद्यार्थी भी शामिल होंगे।विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को राष्ट्रीय गौरव के व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने तिरंगे के नीचे देश को स्वतंत्रताके लिए एकजुट किया और आज उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकताऔर महात्मा गांधी के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रतिभागी राजघाट स्थितगांधी दर्शन परिसर से लाल किले के निकट स्थित चारती लाल गोयल हेरिटेज पार्क तक पदयात्राकरेंगे।यात्रा के दौरान नशामुक्त भारत के निर्माण के साथ भ्रष्टाचार, गरीबी, जातिवाद, परिवारवाद और\कूड़ा-कर्कट के खिलाफ जनजागरूकता के नारे लगाए जाएंगे। विजय गोयल ने कहा कि ऐसेअभियानों के माध्यम से स्वच्छ, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुआ भारत छोड़ो आंदोलन देश की स्वतंत्रता कीलड़ाई में निर्णायक साबित हुआ था। उनके ‘करो या मरो’ के आह्वान ने पूरे देश को एकजुटकिया था। इसी त्याग, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना को आज जनभागीदारी केमाध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। यात्रा का समापन चारती लाल गोयल हेरिटेज पार्क मेंसामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ होगा।


UN News