सैलून का ताला तोड़कर 1.18 लाख की चोरी का खुलासा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने सेक्टर-18 के पी-ब्लॉक में बने एक सैलून में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है।
नोएडा, सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने सेक्टर-18 के पी-ब्लॉक में बने एक सैलून में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ताला तोड़कर नकदी औरमोबाइल चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से
पुलिस को चोरी की रकम में से 8200 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वाली शैली शर्मा ने इस चोरी के संबंध मेंरिपोर्ट दर्ज कराई थी। शैली शर्मा का नोएडा के सेक्टर-18 स्थित पी-ब्लॉक में एक सैलून है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रात के समय सैलून को बंद करके अपने घर चली गई थीं।
इसके बाद जब वह अगली सुबह सैलून पहुंचीं तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला।जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो कैश काउंटर से 1.18 लाख रुपये गायब थे। इसके साथ हीवहां रखे दो मोबाइल फोन भी चोरी हो चुके थे। सेक्टर-20 थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमारके मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।पुलिस ने इस चोरी की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए लोकल इंटेलिजेंस का सहारा लिया।इसके साथ ही पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से भी जांच आगे बढ़ाई। जांच केदौरान मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-18 स्थित लाल पैथ लैब के सामने वाले पार्क से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान साजन पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है।तलाशी लेने पर आरोपी साजन के कब्जे से पुलिस ने चोरी की रकम में से 8200 रुपये नकदबरामद किए। इसके अलावा उसके पास से एक अवैध चाकू भी मिला है।सेक्टर-20 थाना पुलिस अब आरोपी साजन से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगानेमें जुटी है कि उसने चोरी की इस घटना को अंजाम कैसे दिया। इसके साथ ही उसके अन्यआपराधिक मामलों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।


UN News