विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
बुलंदशहर,: विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन द्वारा रविवार को जनपद संभल की चंदौसी तहसील के ब्लॉक बहजोई स्थित ग्राम बिसारू में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बुलंदशहर,: विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन द्वारा रविवार को जनपद संभल की चंदौसी तहसील के ब्लॉक बहजोई स्थित ग्राम बिसारू में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान (बुलंदशहर) ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, जनसेवा, सामाजिक समरसता तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करना है। चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर संगठन को सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभानी होगी तभी हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला पाएंगे। सम्मेलन में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी जनजागरूकता कार्यक्रमों, सेवा कार्यों और संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।


UN News