सलैमपुर पुलिस ने 1 घंटे में ढूंढ निकाली गुमशुदा 7 वर्षीय बच्ची, परिजनों में खुशी की लहर
बुलंदशहर | शिकारपुर के अंतर्गत थाना सलैमपुर पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत दिखाई गई तत्परता से एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।
बुलंदशहर | शिकारपुर के अंतर्गत थाना सलैमपुर पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत दिखाई गई तत्परता से एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस ने महज 1 घंटे के अंदर गुमशुदा हुई 7 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
पुलिस के अनुसार बुधवार को सुनीता निवासी मुफ्तीबाड़ा थाना शिकारपुर, हाल निवासी ग्राम कैलावन थाना सलैमपुर बुलंदशहर ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी 7 वर्षीय पुत्री घर से अचानक कहीं चली गई है और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना सलैमपुर पुलिस हरकत में आई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अथक परिश्रम के चलते गुमशुदा बच्ची को सूचना मिलने के मात्र 1 घंटे के भीतर ही सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
गुमशुदा बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। बच्ची को पाकर परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने थाना सलैमपुर पुलिस टीम का धन्यवाद किया और की सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस की तत्परता से एक परिवार उजड़ने से बच गया।
इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष नितिन कुमार के साथ उ0नि0 शिवोम कठेरिया, उ0नि0 दुर्गेश चौधरी, का0 जसवंत खुराना व म0का0 सोनिया कुमारी की टीम शामिल रही।


UN News