‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का कैंसर के कारण 74 वर्ष की आयु में निधन, फिल्म जगत में शोक
भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘लगान’, ‘गजनी’ और ‘महाभारत’ जैसे प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलोंमें खास जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
हैदराबाद, भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।‘लगान’, ‘गजनी’ और ‘महाभारत’ जैसे प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलोंमें खास जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।अस्पताल में चल रहा था इलाज और मैनेजर की पुष्टिअभिनेता के मैनेजर सिद्धार्थ आर तिवारी ने जानकारी दी कि प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से कैंसर सेपीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल और बाद में भिवंडी के कैंसर अस्पताल में चलरहा था, जहां उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
सिनेमा जगत में शोक की लहर और फिल्मी सफरउनके निधन से बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गहरा मातम छा गया है। यशपाल शर्मा, गजेंद्रचौहान और एआईसीडब्ल्यूए सहित कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए तीन दशकों सेअधिक के उनके शानदार अभिनय करियर को याद किया है।


UN News