हनुमान अंश के मुरीद हुए वरुण धवन, फिल्म को बताया खास
मुंबई अभिनेता वरुण धवन भी हनुमान अंश की तारीफ करने वाले सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं।
मुंबई, अभिनेता वरुण धवन भी ;हनुमान अंश की तारीफ करने वाले सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म नेबॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रहीहै। इसी बीच वरुण अपनी मां करुणा धवन के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म देखने के बादउन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से भी इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां के साथ 'हनुमानअंश' देखी और यह उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। उन्होंने दर्शकों से अपने माता-पिता और दोस्तों केसाथ फिल्म देखने की अपील की।
अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया था, बल्कि वह खुद अपने अनुभव के बाद इसके बारे में लोगों कोबताना चाहते थे। वरुण ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और खासकर अभिनेता शोभिनव सत्या तथा निर्देशकविशाल चतुर्वेदी की भी सराहना की।वरुण ने भगवान हनुमान के साथ अपने बचपन से जुड़े विशेष लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि'हनुमान अंश' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कुछ दिव्य अनुभव जैसा है। उन्होंने दर्शकों सेसिनेमाघरों में जाकर इसका अनुभव लेने की अपील की।गौरतलब है कि वरुण से पहले कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग, निर्देशक मधुर भंडारकर और आदित्य धर भीफिल्म के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म का100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करना इसे बॉक्स ऑफिस की खास सफलता के रूप में स्थापितकर रहा है।


UN News