-श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में धूम धाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी

गाजियाबाद, श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूम धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ के साथ लड्डू गोपाल का विशेष अभिषेक किया जाएगा।

-श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में धूम धाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी

गाजियाबाद,श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूम धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ के साथ लड्डू गोपाल का विशेषअभिषेक किया जाएगा। इसके साथ श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका और झांकियांआकर्षण का केंद्र रहेंगी।मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने बताया कि रात आठ बजे से भगवान लड्डू गोपाल का
गोपाल सहस्रनाम के पवित्र नामों से विशेष अभिषेक एवं अर्चन किया जाएगा। भगवान को माखन-मिश्री एवं विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य कृष्णलीला, नृत्य-नाटिका एवं आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

भगवान शिव के अघोरी स्वरूप, शिव-पार्वती सहित अनेक दिव्य स्वरूपों की झांकियां श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पावन क्षण पर मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजेंगे। भगवान लड्डू गोपाल की विशेष आरती होगी और जन्मोत्सव के बादश्रद्धालुओं को चरणामृत, पंजीरी, माखन-मिश्री, फल एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा।इस्कॉन मंदिर की गतिविधियांवहीं इस्कॉन मंदिर, राजनगर में भी जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर अध्यक्षआदिकर्ता दास ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव आयोजितकिया जाएगा।

विशेष श्रंगार, फूल बंगला, पुष्प सज्जा, झांकियां, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुखआकर्षण होंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर में सुबह चार बजेसे रात एक बजे तक स्वयंसेवक सेवा करेंगे।