मामूली विवाद में मंदिर के सेवादारों ने महिला को पीटा

नोएडा, बरौला गांव स्थित मंदिर में साफ-सफाई की बात करने पहुंची महिला का आरोप है कि सेवादारों ने उसके साथ मारपीट की।

मामूली विवाद में मंदिर के सेवादारों ने महिला को पीटा

नोएडा,बरौला गांव स्थित मंदिर में साफ-सफाई की बात करने पहुंची महिला का आरोप है कि सेवादारों ने उसके साथ मारपीट की। उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस ने मंदिर के दो सेवादारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांचशुरू कर दी है। सेक्टर-49 स्थित शताब्दी एन्क्लेव सोसाइटी निवासी नीरज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते माह 30 अगस्त को वह बरौला स्थित हनुमान मंदिर गई थीं। वहां अमितऔर मुन्ना नाम के दो सेवादार भी मौजूद थे। मंदिर की सफाई को लेकर पूछताछ करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। महिला ने अपने बेटे और पति को मदद के लिए बुलाया। आरोप हैकि सेवादारों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद परिवार के लोगघायल हो गए। शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।पुलिस ने शिकायत केआधार पर मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी थाने के एक उपनिरीक्षक को दी है। पुलिस विवाद केकारणों, मारपीट की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। 

पुलिस का कहना है किमामले में मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर के अंदरऔर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।