NH-9 पर बेकाबू ट्रक ने 6 वाहनों को मारी टक्कर

गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मणिपाल अस्पताल के निकटसरियों से लदे एक बेकाबू ट्रक ने छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में चार मोटरसाइकिल, एक आटोऔर एक कार में सवार कुल 8 लोग घायल हो गए।

NH-9 पर बेकाबू ट्रक ने 6 वाहनों को मारी टक्कर

गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मणिपाल अस्पताल के निकटसरियों से लदे एक बेकाबू ट्रक ने छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में चार मोटरसाइकिल, एक आटोऔर एक कार में सवार कुल 8 लोग घायल हो गए।पुलिस के अनुसार घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके परछोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए मणिपाल अस्पताल ले जायागया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।एक अन्य हादसे में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के निकट एक मोटरसाइकिल सवार युवक को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रक कीचपेट में आने से उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान भोजपुर क्षेत्र के गांव दौसा बंजारपुर निवासी विपिन के रूप में हुई है।

 पुलिस ने शवको पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीहै।