अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर। अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में करोड़ों रुपये के आभूषणों और सोने-चांदी की चोरी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में करोड़ों रुपये के आभूषणों और सोने-चांदी की चोरी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। 

बुलंदशहर। अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में करोड़ों रुपये के आभूषणों और सोने-चांदी की चोरी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आज, 29 जून को शिवसेना के पूर्व घोषित आंदोलन के तहत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 'काला मलका पार्क' में इकट्ठा हुए। शिवसैनिकों ने इस घटना को सनातन धर्म पर बड़ा आघात बताते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा।

छोटे प्यादों पर कार्रवाई, बड़े मगरमच्छों को कब पकड़ेगी पुलिस?
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शिवसेना नेताओं ने सीधे तौर पर व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस महा-चोरी में केवल छोटे-मोटे चोरों को पकड़कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि इसके पीछे बैठे मुख्य मास्टरमाइंड और कुछ रसूखदार 'सफेदपोश' नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कारसेवकों के बलिदान का अपमान:
शिवसेना ने कहा कि यह सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ क्रूर खिलवाड़ है। जिस मंदिर के लिए अनेकों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया, वहाँ ऐसी घिनौनी हरकत से पूरा हिंदू समाज आहत है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेदाग छवि को नुकसान पहुँचाने के लिए ऐसी साजिशों को शह दे रहे हैं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की मांग:
शिवसेना ने सूबे के मुखिया से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' में चलाया जाए और सभी मुख्य आरोपियों को सीधे फांसी की सजा दी जाए।इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजकुमार गिरी, जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जसवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह, जिला महासचिव बबलू गिरी, जिला सचिव अशोक कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम भाटी, जिला उपाध्यक्ष उषा राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण लोधी, जिला सचिव चंद्रशेखर, मोनू सिंह, मीनू कश्यप, राहुल गुप्ता, सुनीता कुमारी, बृजेश कुमारी, बबीता, शशि, सतवीर, सचिन कुमार, वैभव गर्ग, सोनम, सुमन, मनीषा और सोनिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।