इंजेक्शन लगने से महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
दादरी, । जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना-धीरखेड़ा गांव की महिला की रविवार को निजी क्लीनिक पर चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
दादरी, जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना-धीरखेड़ा गांव की महिला की रविवार को निजी क्लीनिक पर चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर परलापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। महिला को दो दिन पहले बुखार आया था। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।खटाना-धीरखेड़ा गांव में संदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां शकुंतलादेवी( 50) को 19 सितंबर के बुखार आया था। उनका पास के गांव धनुवास में डॉक्टर के पास उपचार चल रहा था। 20 सितंबर को इंजेक्शन लगाने के लिए बुलाया था। आरोप है इंजेक्शन लगने के कुछ देरबाद महिला का रंग बदल गया और जीभ मोटी हो गई। जिससे कुछ देर महिला की हालत बिगड़ गई।
हालत बिगड़ने पर उनको तत्काल परिजन दादरी के अन्य दो निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे। वहां पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत को गई। महिला के परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगातेहुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।जारचा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि महिला की मौत का मामला सामने आया है।
दादरी सामुदायिक केंद्र के प्रभारी चिकित्सक रविंद्र कुमार का कहना है कि चिकित्सक के संबंध में अभीकोई शिकायत नहीं मिली है। संबंधी चिकित्सक की डिग्री और उनके पंजीकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।


UN News