तालाब में डूबने से महिला की मौत के मामले में ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव स्थित तालाब में डूबने से हुई मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत के मामले में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

तालाब में डूबने से महिला की मौत के मामले में ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

ग्रेटर नोएडा,सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव स्थित तालाब में डूबने से हुई मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत के मामले में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोपलगाया है। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों कीशिकायत के बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद तथ्य सामनेआने पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, तिलपता स्थित एक तालाब में शुक्रवार को एक मानसिकविक्षिप्त महिला की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के रहनेवाले अक्षय मुखिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य चल रहाहै। आरोप है कि तालाब में नीचे 10 से 12 फीट का गड्ढा है।

उसे भरे बिना ही ठेकेदार ने रोड पर जमा पानी को उसमें छोड़ दिया, जिसमें डूबने से महिला की मौत हुई। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कानूनीकार्रवाई और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग है, ताकि भविष्य में अन्य ठेकेदारों की तरफ सेलापरवाही न बरती जा सके हादसे के बाद तारबंदी कीअक्षय मुखिया ने बताया कि हादसे से पहले तालाब की तार फेंसिंग भी नहीं की गई। सुरक्षा के पर्याप्तउपाय किए बिना ही उसमें गलत तरीके से पानी छोड़ दिया गया।

अगर तार फेंसिंग की गई होती तोमहिला की जान नहीं जाती। हादसे के बाद आनन-फानन में पोल पर तार फेंसिंग की जा रही है। उन्होंनेबताया कि शुक्रवार देर रात का कार्य किया गया। इसके बाद शनिवार को भी तार फेंसिंग का काम किया गया है।