दादरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, वार्ड-11 में 4-बिन सेग्रीगेशन की दी जानकारी

दादरी, नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दादरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, वार्ड-11 में 4-बिन सेग्रीगेशन की दी जानकारी

दादरी, नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रति जागरूक करना और घर से ही कचरे के उचित पृथक्करण की आदत विकसित करना रहा।

अभियान के पहले चरण में वार्ड संख्या 11 में स्वच्छ वातावरण समिति के अध्यक्ष, वार्ड के गणमान्य नागरिकों और गली-मोहल्लों की महिलाओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लोगों को SWM Rules 2026 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में 4-बिन सेग्रीगेशन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नागरिकों को गीले कचरे के लिए हरा, सूखे कचरे के लिए नीला, घरेलू हानिकारक कचरे के लिए काला और सैनिटरी अपशिष्ट के लिए लाल कूड़ेदान का उपयोग करने की जानकारी दी गई। इसके बाद पालिका टीम ने वार्ड के विभिन्न घरों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों को स्रोत पर ही कचरा अलग करने के लिए प्रेरित किया।


अभियान के दूसरे चरण में वार्ड संख्या 7 स्थित शेफाली पब्लिक स्कूल में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यहां ‘स्वच्छ सारथी क्लब’ के बच्चों को सामूहिक स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को खेल-खेल में 4-बिन सेग्रीगेशन प्रणाली, प्लास्टिक मुक्त परिसर और स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विद्यार्थियों को अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता दूत के रूप में कार्य करने का संदेश भी दिया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने दादरी नगर के नागरिकों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कचरे का सही प्रबंधन करने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में योगदान देने की अपील की है।