इंद्रप्रस्थ कॉलेज, हापुड़ में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भविष्य की दिशा और रोजगार के अवसरों पर ली विशेष जानकारी
युवाओं को शिक्षा के बाद सही करियर चुनने और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के प्रतिष्ठित इंद्रप्रस्थ कॉलेज में एक भव्य करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
विशेष संवाददाता, हापुड़
युवाओं को शिक्षा के बाद सही करियर चुनने और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के प्रतिष्ठित इंद्रप्रस्थ कॉलेज में एक भव्य करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 250 विद्यार्थियों और 15 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बदलते दौर की शैक्षणिक आवश्यकताओं, उच्च शिक्षा के विकल्पों और सरकारी रोजगार पोर्टलों की पूरी जानकारी देना था, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह स्पष्ट और आश्वस्त रह सकें।
12वीं के बाद के पाठ्यक्रमों और रोजगार पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के वंदना के साथ हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने सत्र की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, पारंपरिक व व्यावसायिक डिग्री, डिप्लोमा कोर्सेज और उच्च शिक्षा के तमाम अवसरों के बारे में विस्तार से समझाया।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनना सबसे जरूरी कदम है। इसके अलावा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीतियों और उनमें सफलता प्राप्त करने के तौर-तरीकों पर भी गहन चर्चा की गई।
सरकारी पोर्टल और रोजगार मेलों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम का एक सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की रोजगार परक योजनाओं की जानकारी देना रहा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल के साथ-साथ भारत सरकार के विभिन्न डिजिटल रोजगार पोर्टलों के उपयोग की पूरी प्रक्रिया समझाई।
छात्रों को बताया गया कि इन पोर्टलों के माध्यम से वे किस प्रकार घर बैठे अपनी योग्यतानुसार प्राइवेट और सरकारी नौकरियों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया, जिससे वे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
कार्यक्रम में पहुंचे प्रमुख करियर काउंसलर्स और वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। करियर काउंसलर डॉ. रामकुमार यादव, सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के प्रतिनिधि भुवनेश मिश्रा और अन्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
काउंसलर्स ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं और संशयों का समाधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि सही दिशा में की गई निरंतर मेहनत ही मुकाम हासिल कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों की व्यक्तिगत रुचि, उनकी स्किल और भविष्य की संभावनाओं के बीच संतुलन बनाते हुए करियर चुनने की सलाह दी।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग और शिक्षाविद मौजूद रहे। इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के श्री एस.के. सिंह, विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षकगण और कॉलेज के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और युवाओं का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम की रूपरेखा को सफल बनाया।
डारेक्टर का संबोधन और आभार व्यक्त
कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कॉलेज के डायरेक्टर ने कहा कि जीवन में सही समय पर मिला उचित मार्गदर्शन विद्यार्थी के पूरे भविष्य को एक नई और सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और यदि उन्हें शुरुआती दौर में ही सही करियर काउंसलिंग मिल जाए, तो वे अपने लक्ष्य को बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय देने वाले सभी काउंसलरों, जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों काि धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की भारी उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली और सभी ने इस आयोजन को बेहद ज्ञानवर्धक और सराहनीय बताया।


UN News