गाजियाबाद में 120 उम्रदराज वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, एनजीटी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

गाजियाबाद, राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के निर्देशों का पालन कराने के लिए गाजियाबाद में परिवहन विभाग ने आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

गाजियाबाद में 120 उम्रदराज वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, एनजीटी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

गाजियाबाद,  राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए गाजियाबाद में परिवहन विभाग ने आयु सीमा पूरी कर चुकेवाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान जनपद में 120 ऐसेवाहनों को चिन्हित किया गया, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। इन वाहनों के खिलाफनियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके अनधिकृत संचालन पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों केअनुपालन में जनपद में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल वाहनों और 15 वर्ष की आयु पूरीकर चुके पेट्रोल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहतऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग की टीम ने अभियान के दौरान चिन्हित वाहनों के अनधिकृत संचालन कोरोकने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही संबंधित वाहनों को पंजीकृत वाहनस्क्रैपिंग सुविधा केंद्र के माध्यम से स्क्रैप कराने की प्रक्रिया के लिए भी आवश्यक कार्रवाईसुनिश्चित की गई।

प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
एआरटीओ प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य आयु सीमा पूरी करचुके वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावादेना और सड़कों पर ऐसे वाहनों के अनधिकृत संचालन को रोकना है।
उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों कासंचालन न करें और एनजीटी तथा शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यकप्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पुराने और प्रदूषण फैलानेवाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
परिवहन विभाग ने साफ किया है कि एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिएजनपद में लगातार अभियान चलाया जाएगा। 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोलवाहनों की जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की ओर से आमजन और वाहन स्वामियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने कीअपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि वाहन स्वामी समय रहते आयु सीमा पूरी कर चुकेवाहनों को नियमानुसार स्क्रैप कराएं और शासन एवं एनजीटी के निर्देशों का पूर्ण पालन करें।