ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक
ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा की ओर से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए),ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा की ओर से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए),ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उद्योग प्रतिनिधियों को ईपीएफओ की नई पहलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
बैठक को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II विजय कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने ईपीएफओ की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विशेष रूप से ईपीएफ वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि बढ़ी हुई वेतन सीमा 17 सितंबर 2026 से प्रभावी है।इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने PMVBRY, कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 (EEC-2026), विश्वास योजना (VISHWAS Scheme) सहित विभिन्न पहलों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने नियोक्ताओं से पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और ईपीएफओ की योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।
बैठक में आईआईए ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन सरबजीत सिंह, राकेश बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। ईपीएफओ की ओर से अजय प्रताप सिंह और दिनेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उद्योग प्रतिनिधियों ने ईपीएफओ से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल और सुझाव रखे, जिनकाअधिकारियों ने समाधान किया। बैठक में उद्योग जगत और ईपीएफओ के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।


UN News