तेज रफ्तार कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
नोएडा, सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रेहड़ी लेकर घर जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी।
नोएडा, सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रेहड़ी लेकर घर जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायलहो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संभल के बहजोई निवासी सोमवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया किउनका 32 वर्षीय भाई मंगल सिंह बरौला में परिवार के साथ रहता था। वह रेहड़ी पर सब्जी बेचता था।
सोमवार रात सब्जी बेचने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान आरक्यूबी मॉलके पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंगल सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रेहड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


UN News