जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

जिला मलेरिया अधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

जिला मलेरिया अधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सेक्टर-39 नोएडा तथा जिला चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 अशोक झा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रविन्द्र सिरोहा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

 रैली में नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अलका गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जैस लाल, डा0 पवन कुमार, डा0 अमित चौधरी तथा जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर सेक्टर-39, सिटी सेंटर, राजकीय डिग्री कॉलेज होते हुए सेक्टर-41 नोएडा में संपन्न हुई।


 जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जनपद में संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से नालियों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, कीटनाशकों का छिड़काव, फॉगिंग तथा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर फीवर सर्वे किया जाएगा। साथ ही कूलर, पानी की टंकियों एवं अन्य जलभराव वाले पात्रों की जांच कर मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावना वाले स्थानों को खाली कराने तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।