एनसीआर में प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर 25 डीजल जनरेटर होंगे सील

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज करते हुए 25 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट सील करने का प्रस्ताव किया गया है।

एनसीआर में प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर 25 डीजल जनरेटर होंगे सील

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज करते हुए 25 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट सील करने काप्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा तीन निर्माण एवं विध्वंस परियोजनाओं और एक औद्योगिक इकाई को बंद करने की कार्रवाई प्रस्तावित है। यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की प्रवर्तन कार्यबल (ईटीएफ) की 139वीं बैठक में लिया गया।बैठक में 24 अगस्त से सात सितंबर तक 15 दिनों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान एनसीआर में 150 निरीक्षण किए गए। इनमें निर्माण एवं विध्वंस स्थलों के सात,औद्योगिक क्षेत्र के 98 और डीजी सेट से जुड़े 45 निरीक्षण शामिल हैं। हरियाणा के नूंह में तीनसितंबर को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड की आठ टीमों ने जिला प्रशासन, पुलिस और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ 35परिसरों का निरीक्षण किया। इनमें 13 मानकों के अनुरूप मिले, जबकि सात इकाइयां बंद मिलीं। इनकी दोबारा जांच की जाएगी। छह मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने और एक डीजी सेट सील करने की सिफारिश की गई है।आयोग के अनुसार, अब तक एनसीआर में 28,547 इकाइयों, परियोजनाओं और प्रतिष्ठानों कानिरीक्षण किया जा चुका है। इनमें 1,829 बंदी आदेश जारी हुए, जबकि अनुपालन की जांच केबाद 1,479 को दोबारा संचालन की अनुमति दी गई।

126 मामले संबंधित राज्य प्रदूषणनियंत्रण बोर्डों या दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को भेजे गए हैं। 224 मामले अभी दोबारा संचालन की अनुमति देने के लिए जांच के अधीन हैं।