कल 23 केंद्रों पर होगी नीट, 11 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

नोएडा, मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी की पुनर्परीक्षा रविवार को 23 केंद्रों परहोगी। इन केंद्रों पर करीब 11,302 छात्र बैठेंगे।

कल 23 केंद्रों पर होगी नीट, 11 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी की पुनर्परीक्षा रविवार को 23 केंद्रों परहोगी

नोएडा, मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी की पुनर्परीक्षा रविवार को 23 केंद्रों परहोगी। इन केंद्रों पर करीब 11,302 छात्र बैठेंगे। किसी भी निजी स्कूल को केंद्र नहीं बनाया गया है।प्रशासन की ओर से परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पूर्व मेंनीट यूजी परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दी गई थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)दोबारा परीक्षा आयोजित करा रही है। परीक्षा से पहले एनटीए ने कई अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों मेंबदलाव किया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए नया एडमिट कार्डडाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी।परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भीअभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनातकिए गए हैं।

 केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक नेबताया कि परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।