कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील रहे यातायात पुलिस : डीसीपी

गाजियाबाद,आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कविनगर मैदान स्थित रामजानकी ऑडिटोरियम में यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।

कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील रहे यातायात पुलिस : डीसीपी

गाजियाबाद, आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कविनगर मैदान स्थित रामजानकी ऑडिटोरियममें यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें डीसीपीट्रैफिक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अनुशासन,संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का बड़ा पर्व है। इस दौरान लाखोंश्रद्धालु विभिन्न मार्गों से गुजरेंगे।

ऐसे में प्रत्येक यातायात पुलिसकर्मी का व्यवहार धैर्यपूर्ण,विनम्र और सहयोगात्मक होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ियों और आम नागरिकों केसाथ शालीनता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।उन्होंने ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और निर्धारित प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने केनिर्देश भी दिए। कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी अधिकारीआपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति बनने पर तत्कालवैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी कासामना न करना पड़े। बैठक में सभी यातायात पुलिसकर्मियों को हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेटसहित अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करना आवश्यक है। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की कार्यशैली सीधे जनता के बीचदिखाई देती है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा, शुचिताऔर समर्पण की भावना से करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए
सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठकके अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वानकिया गया, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनसके। बैठक में एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह और एसीपी ट्रैफिक प्रथम शुचिता सिंह भीमौजूद रहीं।