शेयर बाजारों में पांच दिन बाद लौटी तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद सोमवार को रौनक लौट आई और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

शेयर बाजारों में पांच दिन बाद लौटी तेजी

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद सोमवार को रौनक लौट आई और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत ऊपर बंद हुए। बीएसई का 30शेयरों वाला सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02 प्रतिशत) चढ़कर 76,835.78 अंक पर पहुंच गया। पिछलेसप्ताह इसमें 2,091 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 228.50 अंक (0.96 प्रतिशत) की बढ़त में 23,995.95 अंक पर रहा। पिछले सप्ताहपांच दिन में यह 566.85 अंक लुढ़क गया था। अमेरिका ने शांति वार्ता की गुंजाइश बनाने के लिए ईरानपर हमले रोकने की घोषणा की है। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में आज तेजी रही।

घरेलू स्तर पर प्रमुख सूचकांकों के अलावा निवेशकों ने वृहत बाजार में भी पैसा लगाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.31 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।चौतरफा लिवाली के बीच सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, मीडिया और रियल्टी सेक्टरों के सूचकांक दोप्रतिशत से ज्यादा चढ़े। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों के सूचकांक भी एक सेदो प्रतिशत तक मजूबत हुए। एनएसई में जिन 3,446 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से
2,259 के शेयर हरे निशान में और 1,071 के लाल निशान में रहे अन्य 116 कंपनियों के शेयर अंततःअपरिवर्तित बंद हुए।सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 28 के शेयर बढ़त में रहे। इटरनल का शेयर 5.63 प्रतिशत उछल गया।

इंडिगो में 4.94 फीसदी, इंफोसिस में 3.66, बजाज फाइनेंस में 3.50, एशियन पेंट्स में 2.72, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.48, बजाज फिनसर्व में 2.02 और मारुति सुजुकी में दो प्रतिशत की तेजी देखी गई।एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.98 प्रतिशत , टीसीएस का 1.83 , सन फार्मा का 1.67, ट्रेंट का1.65, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.40, टाइटन का 1.23 और एनटीपीसी का 1.01 प्रतिशत चढ़ा।टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, एलएंडटी,अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर भी हरे निशान में रहे। एचडीएफसी बैंक का शेयर गिरावटदर्ज की गई।

वैश्विक स्तर पर एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.15 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग0.98 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.50 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआतीकारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.13 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.65 प्रतिशत ऊपर था।