कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर CO ने किया गंगा घाट का निरीक्षण
अनूपशहर / बुलंदशहर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने अनूपशहर स्थित गंगा घाट एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अनूपशहर / बुलंदशहर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने अनूपशहर स्थित गंगा घाट एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन, घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीओ ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व कोसुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।


UN News