गाजियाबाद में पार्षद कोटे की 322 फाइलों पर मेयर ने किए साइन, जल्द टेंडर के निर्देश; बाकी पार्षदों से मांगे प्रस्ताव

गाजियाबाद, नगर निगम में वार्डों के विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर सुनीता दयाल ने पार्षद कोटे से संबंधित 322 विकास कार्यों की फाइलों को तत्काल अनुमोदन प्रदान किया।

गाजियाबाद में पार्षद कोटे की 322 फाइलों पर मेयर ने किए साइन, जल्द टेंडर के निर्देश; बाकी पार्षदों से मांगे प्रस्ताव

गाजियाबाद, नगर निगम में वार्डों के विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर सुनीता दयाल ने पार्षद कोटे से संबंधित 322 विकास कार्यों की फाइलों को तत्काल अनुमोदन प्रदान किया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की जल्द से जल्दनिविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि वार्डों में विकास कार्यों को बिना अनावश्यक देरी के शुरू कराया जा सके। नगर निगम के मुताबिक, महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर के
विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव देने को कहा गया था। इन प्रस्तावों के आधार पर करीब 600 फाइलें तैयार की गई हैं।

इनमें से महापौर की अनुमति के लिए गुरुवार को 322 फाइलें उनके कार्यालय में पहुंचीं। महापौर ने फाइलों का तत्काल निस्तारण करते हुए सभी पर अनुमोदन किया और अधिकारियों को आगेकी प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि वार्डों में विकास कार्य समय से शुरू हों, इसके लिए फाइलों के निस्तारण मेंकिसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य अभियंता को जल्द से जल्द निविदाप्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए, जिससे स्वीकृत विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके।महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यलगातार चल रहे हैं। इसके साथ ही पार्षदों के वार्ड कोटे से प्रस्तावित विकास कार्य भी समयबद्धतरीके से कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से उनके पास आई 322 फाइलों कातत्काल अनुमोदन किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी कई वार्डों से पार्षद कोटे के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे पार्षदों से जल्द से जल्द अपने वार्डों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकिउनके वार्डों में भी विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू की जा सके।नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुमोदित फाइलों के आधार पर निविदाप्रक्रिया में तेजी लाई जाए और कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द शुरू कराया जाए।इससे पार्षद कोटे से प्रस्तावित विकास कार्यों का लाभ संबंधित वार्डों के लोगों तक पहुंच सकेगा।